Salman Khan First Salary : सुपरस्टार सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर 2020 को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान अपनी एक्टिंग से तो लोगों के दिलों में बसते ही है, लोग उनकी फिजीक के भी दीवाने हैं। अपने फेवरेट स्टार को फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ही 37 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स की मौजूदगी से उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है. सलमान ने एक लंबा रास्ता तय किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी पहली सैलरी कितनी थी।
सलमान खान ने 1989 में रेखा और फारुख शेख अभिनीत फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. लेकिन उन्हें पहचान मिली सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली जो उसी साल रिलीज़ हुई थी. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की थी. उन्होंने एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया जिसके लिए उन्हें पहली सैलरी मिल थी. उन्हें बैकग्राउंड डांसर के रूप पहली सैलरी 75 रुपये मिले थे।