मस्तूरी थाने से 100 मीटर की दूरी पर हुआ मोबाइल दुकान में चोरी। हजारों के समान पार कर गए चोर।

लक्ष्मीकांत सूर्यवंशी की रिपोर्ट मस्तूरी से

मस्तूरी 25 दिसम्बर 2020। मस्तूरी मुख्यालय के जोंधरा चौक स्थित पर कृष्णा मोबाइल दुकान में बुधवार की रात चोरों ने छत के ऊपर से चोरी की नियत से छत की टीन काटकर दुकान के नीचे आकर कई कीमती मोबाइल ऐसेसीरीज सहित सामानों को पार कर दिया। गुरुवार की सुबह जब दुकान संचालक सुनील यादव दुकान खोलने दुकान पहुंचे तो समान के बिखरे हुए एवं ऊपर छत के टूटे दृश्य को देख माजरा को पूरा समझ गया कि दुकान में चोरी हुआ है।

आसपास के व्यापारी संगठनों के लोगों को बुलाकर चोरी की जानकारी को बताया फिर व्यापारी संगठनों ने एक साथ मस्तूरी थाने में जाकर चोरी की सूचना के लिखित में शिकायत दर्ज कराई है दुकान संचालक के बताए अनुसार मोबाइल दुकान से 34,300 रुपए का सामान पार हुआ है। वही थाना के 100 मीटर नजदीक दुकान में चोरी होने से रात्रि गश्त कर रहे मस्तूरी पुलिस पर भी व्यापारी संगठनों ने रोष व्यक्त किया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close