बिलासपुर 25 दिसंबर 2020। दो नाबालिक बच्चे खेलेते खेलते कही बाहर गुम हो गये थे। जिसे सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटो के अंदर बरामद कर सकुशल घर पहुँचाया।
सरकंडा थाना क्षेत्र की निवासी उत्तरा सूर्यवंशी 24 दिसंबर की सुबह 7:30 में अपने 10 वर्ष व 6 वर्ष के दोनों बच्चों को रोज की तरह घर में छोड़ कर काम पर निकली हुई थी । जब काम से शाम को 7 बजे घर पहुँची तो बच्चे घर पर नही थे । उन्होंने मकान मालिक से पूछा तो उन्होंने बताया कि बच्चे तो दोपहर से घर पर नही दिखे है। फिर उन्होने अपने सभी रिश्तेदार व जान पहचान वालो के यँहा पता कि लेकिन बच्चों का कंही पता नही चला। तब उन्होंने सरकंडा थाने आ कर बच्चो की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिस पर सरकंडा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस घटना की सूचना तात्काळ उच्च अधिकारियों को दी व उनके मार्गदर्शन पर बच्चो की पतासाजी के लिए 4 टीमें गठित कर बच्चो की खोजबीन शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि 2 बच्चों को उरतुम के पास सड़क में घूमते हुए देखा गया है। जिसकी सूचना पाते ही पुलिस तात्काळ मौके पर पहुची। जंहा से ये दोनों बच्चों को लाया गया। बच्चो से पूछताछ में वे दोनों खेल खेल में अपनी मौसी के यँहा उरतुम जाने की बात कही। दोनों बच्चों को उनके परिजनों के दुपुर्द किया गया।
बच्चो के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं बच्चो की सकुशल बरामदगी होने पर पुलिस की इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।