BREKING: बीजेपी ने भूपेंद्र सवन्नी को रायपुर संभाग का प्रभारी बनाकर दी बड़ी जवाबदारी बीजेपी ने अपने सभी प्रकोष्ठों के प्रभारियों के साथ पांचों संभागों के प्रभारियों के नामो की कल घोषणा की

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायपुर 25 दिसम्बर 2020। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कल अपने संगठन के सभी मोर्चो के प्रभारियों के नामो की घोषणा के साथ 5 संभागों के संगठन प्रभारियों के नामो की घोषणा की है।

        जिसमे बिलासपुर जिले के भूपेंद्र सवन्नी को रायपुर संभाग का प्रभारी बनाकर बड़ी जवाबदारी सौपी है। इसी तरह युवा मोर्चा के प्रभारी पद पर अनुराग सिंहदेव के साथ पूर्व आईपीएस अधिकारी ओ पी चौधरी को युवा मोर्चा के सह प्रभारी बनाकर एक बड़ी जवाबदारी दिया है। वंही महिला मोर्चा की जवाबदारी लता उसेंडी को दी गई है, सह प्रभारी उषा टावरी को बनाया गया है, किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ट का प्रभारी लखन देवांगन, सह प्रभारी कोमल जंघेल, अनुसूचित जन जाति प्रभारी दिनेश कश्यप, सह प्रभारी सत्यानंद राठिया ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ट प्रभारी डॉ सलीम राज को बनाया गया है।

        इसी तरह बस्तर संभाग का प्रभारी शिवरतन शर्मा, बिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्णा कुमार राय, सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल, रायपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग संभाग प्रभारी किरण देव को बनाया गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close