बिलासपुर 24 दिसंबर 2020। आज सुबह नगर निगम के कर्मचारी नगर निगम कमिश्नर के निर्देशो पर मगरपारा चौक को तोड़ने गये थे लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। अंततः नगर निगम के दस्ते को पुलिस बुलानी पड़ी। जंहा से 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक समस्याओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए शहर के सड़को का चौड़ी करण किया जा है । जिसके लिए नगर निगम के कर्मचारी आज मगरपारा चौक को तोड़ने गये थे लेकिन स्थानीय लोगो ने इसे तोड़ने का जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगो ने कहा कि इस चौक में बने मंदिर की यँहा के लोगो द्वारा पिछले कई वर्षों से पूजा की जा रही है। इसलिए इसे बिना तोड़े सड़क का चौड़ी करण करने की बात कहने लगे। जिसे लेकर स्थानीय लोगो व नगर निगम के कर्मचारियों के बीच लंबी बहस चलती रही। अंततः नगर निगम कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। जंहा से पुलिस ने विरोध कर रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया । जिसके बाद मगरपारा चौक को जेसीबी चलाकर तोड़ा गया।
“नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते का कुछ स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे जंहा से 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।”