वर्तमान समय मे हम सभी को गुरुघासीदास जी के बताए मार्गो पर चलने की आवश्यकता है – शैलेश पाण्डेय

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 18 दिसंबर 2020।आज गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर महंत बाड़ा में पंथ के अनुयायियों के द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ पूज्य गुरु घासीदास जी की जयंती मनाई गई।

 

 

सर्व प्रथम बाबा की पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई गयी। ततपश्चात पंथ के लोगो ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाये दी।

इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने समाज के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए बाबा के बताए गए मार्गो पर चलने और संदेशों को अपनाने की बात कही।

इस अवसर में वार्ड की पार्षद श्रीमती सीमा घृतेश ,एल्डरमेन काशी रात्रे, राज महन्त बसंत अंचल, टुकेन्द्र बंजारे, कप्तान खान, आदर्श पवार एवं बड़ी संख्या में समाज के अनुयायी उपस्तिथ थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close