43 वां “रावत नाचा महोत्सव” हुआ सम्पन्न, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यदुवंशियो के साथ जमकर थिरके ,पारा दोहा व शामिल सभी नर्तक मंडली को 5 -5 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा
बिलासपुर 06 दिसम्बर 2020।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कल 43 वा रावत नाचा महोत्सव सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि राउत नाच और काक्षन सोहाई तो पूरे प्रदेश में अलग अलग जगहों में होता है लेकिन बिलासपुर में इसका भव्य आयोजन करते हुए इसे महोत्सव की तरह मनाया जाता हैबिलासपुर का राउत नाच महोत्सव प्रदेश में ही नहीं बल्कि प्रदेश के बाहर भी अपनी खासियत के लिए जाना जाता है। यह महोत्सव बिलासपुर की पहचान है। मुख्यमंत्री बघेल इस कार्यक्रम में यदुवंशीयो के साथ जमकर थिरके व दोहा पारे साथ ही उन्होंने इस परंपरागत नाच को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी रावत नाच की नर्तक मंडलीयों को 5 -5 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर रामशरण यादव ने इसकी शुरुआत के संबंध में जानकारी देते हुआ कहा कि पहले छोटे से बाजार के रूप में इसका शुरुआत पूर्व मंत्री स्व. श्री बीआर यादव और समिति के संयोजक कालीचरण यादव ने की थी जो धीरे धीरे अब यह व्यापक रूप ले लिया है। लोग इस आयोजन का वर्ष भर इंतजार करते रहते है। आज सभी के प्रयासों से यह महोत्सव अपने 43 वे साल में आ पहुचा है। गाय के पालन का महत्व भी यदुवंशी भगवान श्री कृष्ण के जन्म से ही हैं। लेकिन अब उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है । ऐसे में हमारी सरकार गोठान, गोबर खरीदी सहित अन्य योजना चला कर गायों की पालन -पोषण की योजना बनाई है,साथ ही इससे चरवाहों की स्थिति में भी सुधार का प्रयास किया है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग में बिलासपुर के रावत नाच महोत्सव की तारीफे सुनी थी जिसे आज देख भी लिया। छत्तीगसढ़ की परंपरा व संस्कृति को बिलासपुर ने आज भी बखूबी सहेज कर रखा है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संसदीय सचिव रश्मि सिंह, शहर विधायक शैलेष पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, एपेक्स बैक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, कार्यक्रम संयोजक कालीचरण यादव, कांग्रेस
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, धन्नू यादव, सतीश यादव,नगर निगम पार्षद,एल्डरमेन और बड़ी संख्या में यदुवंशी उपस्थित रहे।