चकरभाठा 04 दिसंबर 2020। सीमेंट की दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने मिलकर अपने ही मालिक की दुकान की डुप्लीकेट चाबी बनाकर सीमेंट की चोरी की । रात्रि गस्त की पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने शक के आधार पर पकड़ कर पूछताछ क़ी तब जा कर चोरी का हुआ खुलासा।
मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है जंहा कृष्णा ट्रेडर्स में काम करने वाले दो कर्मचारीयों ने काम के दौरान दुकान की डुप्लीकेट चाबी बना रखा था और 3 दिसंबर की रात वे दुकान खोलकर 20 बोरी सीमेंट चुरा लिए थे। जिसका खुलासा तब हुआ जब चकरभाठा के आंध्र बैंक के पास पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखते ही ये लोग अपनी ऑटो से तेज रफ्तार में भागने लगे ।तब पुलिस को अपराध होने का शक हुआ और पुलिस ने इनका पीछा कर इनको पकडा व थाने लाकर इनसे पूछताछ की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में इन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, चिरंजीवी, बृजनंदन साहू आदि पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा।