रुद्र महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए साधु , महात्माओं के साथ आयोजन समिति ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर पूरे शहर को आमंत्रित किया

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 02 दिसंबर2020। शहर वासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए शहर के व्यापार विहार, स्थित त्रिवेणी भवन में रुद्र महायज्ञ व संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 3 दिसंबर से 11 दिसंबर तक 9 दिनो तक चलेगी। जिसमे देश के सभी साधु ,संत,महात्माओं की आमंत्रित किया गया है। जिनके हाथों से यह शुभ हाथों से शहर वासियों की सुख ,शांति व समृद्धि के लिए यह रुद्र महायज्ञ सम्पन्न कराया जाएगा।

 

इस आयोजन की तैयारी के लिए आयोजन समिति द्वारा भव्य तैयारियां की है। पूरे शहर में फ्लैक्स व पोस्टर लगाए गए है,जगह जगह भव्य प्रवेश द्वारा बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल में आगंतुकों के बैठने के लिए विशाल पंडाल बनाये गए है, भोजन की व्यवस्था रखी गई है,रात्रि कालीन समय के लिए लाइट की व्यवस्था की गई है। गाड़ी पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि आगंतुकों को कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    कल कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को आमंत्रित किया गया है। आज सुबह पुरे शहर को इस आयोजन में सम्मलित होने के लिए आमंत्रण देने के लिए कार्यक्रम में पधारे साधु, संत और महात्माओं के साथ आयोजन समिति के सदस्यों ने भजन कीर्तन के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाल कर सारे शहर को आमंत्रित किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close