कलेक्टर ने राउत नाचा महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 2 दिसंबर 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने जिले में 5 दिसंबर 2020 को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित किये जा रहे 43 वें राउत नाचा महोत्सव मेें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आगमन के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का आज जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि राउत नाचा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राउत नाचा महोत्सव में शाम 4 बजे से 05.30 बजे तक मौजूद रहेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को मंच, पार्किंग, बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्री रामशरण यादव, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, वन मंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, नगर निगम, विद्युत विभाग एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close