बिलासपुर 02 दिसंबर 2020। पूर्व डीएमई डॉ एसएल आदिले को युवती के यौन शोषण मामले में आज हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
डॉ आदिले पर कांकेर की एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद उनके खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। थाने में एफआईआर के बाद से ही डॉ आदिले फरार चल रहे थे। पूर्व में उनकी निचली अदालत ने जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी। जिसे बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी। जंहा से उन्हें आज राहत दे दी गई है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने उन्हें आज जमानत दे कर बहुत बड़ी राहत दी है।