मस्तुरी 30 नवम्बर 2020। मस्तुरी थाना क्षेत्र में अवैध डीजल चोरी की खबर लगातार पुलिस को मिल रही थी । जिस पर मस्तुरी थाना प्रभारी फैजुल होता शाह ने मुखबिर लगाकर निगरानी बनाये हुए थे।
इसी बीच पुलिस को मुख़बिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- खैर में दो लोग डीज़ल चोरी कर बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर मस्तुरी पुलिस ने घेर बंदी कर दो संदिग्धों ग्राम – रलिया निवासी-1/ उमाशंकर चंद्राकर व 2/हरनारायन पाण्डेय को पकड़ा गया। आरोपीयों से पूछताछ में अपने पास रखे डीज़ल के बारे में कोई कागजात पुलिस से सामने प्रस्तुत नही कर सके। जिस पर पुलिस ने उनके विरूद्ध डीजल चोरी की कार्यवाही की एवं आरोपियों के पास से 20-20 लीटर डीज़ल पुलिस ने जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होता शाह एवं मनोज राजपूत,विनोद केवट,चंद्र प्रकाश,दीपक साहू आदि पुलिस कर्मियों की भूमिका सराहनी य रहा।