ऑपरेशन 20-20 को मिली बड़ी सफलता, जामताड़ा से हुए फ्रॉड गिरफ्तार

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 29 नवम्बर 2020।पुलिस की ऑपरेशन टीम साइबर 20-20 को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल एप के माध्यम से साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों बिलासपुर पुलिस ने दूसरे राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। जो कि खुद को बैंक अधिकारी बता कर लोगो को ठगने का काम करते थे।

 पुलिस अधीक्षक द्वारा मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी के द्वारा 29 अक्टूबर 2019 को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि उन्हे अज्ञात मोबाइल नम्बर से फोन आया जो कि खुद को बजाज फाइनेंसर का कर्मचारी बताकर बजाज कार्ड के सम्बंध में जानकारी बताकर उसे अपने झांसे में ले लिया और आरोपियों ने एनी डेस्क नाम का एक एप डाऊनलोड करवा कर प्रार्थी के बैंक से 5 किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपये निकालकर ऑनलाइन ठगी कर लिया है।

       जिसके बाद आरोपियों की खोजबीन के लिये साइबर सेल प्रभारी कलीम खान व थाना सिविल लाइन शनिप रात्रे के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित किया गया संयुक्त टीम में उप-निरीक्षक मनोज नायक के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहन भारद्वाज व उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में अन्य स्टाफ के साथ आरोपी की तलाश के लिए रवाना किया गया।

        जिसके बाद टीम झारखंड के प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हांकित कर वहां के ही वेशभूषा को अपना कर लगातार रेकी कर आपरेशन “साइबर 2020” में सफलता प्राप्त की उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने लगातार 72 घंटे तक रेकी कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश मार तीन आरोपियों को झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम ने रेकी कर साइबर 20-20 ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमे पुलिस ने झारखंड जामतारा और देवघर में संयुक्त ऑपरेशन किया।इसमे कामाटाडा, थाना- जिला जामतारा, झारखंड निवासी जितेंद्र मंडल और सिरसा थाना- पाथरोल, जिला देवधर, निवासी मिथुन कुमार और राजेश रंजन ठेगाली को हिरासत में लिया। ये तीनो आरोपी खुद को बैंक ऑफिसर बताकर लोगों के खाते से पैसे आहरण कर लेते थे। इनके पास से नगद 32 हजार रुपये एक स्कूटी,मोबाइल,एटीएम,बैंक खाता समेत अन्य बरामद हुआ है।

       उक्त कार्यवाही में उप निरी प्रभाकर तिवारी उप निरी मनोज नायक उप निरी मोहन भारद्वाज उप निरी . धर्मेन्द्र वैष्णव सउनि शैलेन्द्र सिह प्र आर शोभित, आर दीपक उपाध्याय, आर . मुकेश तरूण केशरवानी, गोविंद शर्मा , आशीष राठौर,दीपक यादव,एस एल वर्मा अश्वनी पटेल एवं झारखंड जोधन साहू पुलिस के विशेष सहयोग से सफलता मिली।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close