छत्तीसगढ़ चिटफंड घोटाला: अरबों की जमीन कौडियो में बेच रही कांग्रेस सरकार,निवेशक संघ नाराज कोर्ट जाने बाध्य।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

बिलासपुर 25 नवम्बर 2020 – छ ग निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सरकार द्वारा कि जा रही चिटफंड कंपनियों कि संपतियो कि नीलामी पर एजेंटो ने आपत्ति कि है।आरोप है कि सरकार कुर्क कि गई संपत्तियों को औने पौने दामों पर बेच रही है।इसके चलते निवेशकों का पूरा पैसा मिलना मुश्किल हो जाएगा।अभिकर्ता संघ इस मामले को लेकर कोर्ट जाने कि तैयारी कर रहा है।अभिकर्ता संघ की मांग है कि संपत्तियों को नीलामी कोर्ट कि देखरेख में हो। छ ग मे बीते एक दशक तक करीब 155 चिटफंड कंपनियों ने अपने एजेंटो के जरिए निवेशकों को जमकर चपत लगाई है। इन कंपनियों ने 60 हज़ार करोड़ रुपए के वारे न्यारे किए हैं। छ ग हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने कंपनियों कि अचल संपति को कुर्क कर निवेशकों को राशि लौटाने का काम शुरू कर दिया है।अभिकर्ता संघ ने एक बार फिर से हाईकोर्ट कि शरण में जाने का निर्णय लिया है।
अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष गगन कुंभकार का कहना है कि जमीन कुर्की या बिक्री हाईकोर्ट कि देखरेख में हो ताकि पाई पाई का हिसाब हो और निवेशकों को उनकी पूरी रकम वापस मिल सके।गौरतलब है कि विगत माह राजनांदगांव में चिटफंड कंपनी की प्रापर्टी बेचने के बाद राज्य शासन ने निवेशकों को 30 फीसदी राशि ही लौटाई है।इसे लेकर निवेशक संघ में नाराजगी बढ़ने लगी है।करोड़ों कि जमीन को औने पौने दाम पर बेचने को लेकर अब संघ के पदाधिकारी व निवेशकों को आशंका होने लगी है कि उनकी जमा पूंजी मिल पाएगी भी या नहीं राजनांदगांव की यालको एंड ग्रीन स्टेट चिटफंड कंपनी की 292 एकड़ जमीन को राज्य शासन ने केवल 8 करोड़ में बेच दिया है। संघ का कहना है कि इस जमीन का बाज़ार मूल्य इससे कहीं ज्यादा है।अधिवक्ता देवर्षि ठाकुर का कहना है कि संघ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है ताकि निवेशकों को उनका पूरा पैसा वापस मिल सके।दागी कंपनियां जिसने छ ग में कि है करोड़ों कि गड़बड़ी – अनमोल इंडिया 1200 करोड़, साईं प्रसाद 1200 करोड़, साईं प्रकाश 1500 करोड़,कोलकाता वेयर 1200 करोड़, पिन का न ग्रुप 1000 करोड़, बी एन गोल्ड 600 करोड़, आर बी एन 1000 करोड़,गुरुकृपा 1000 करोड़,पल्सग्रीन 15000 करोड़,स्पीच एशिया 500 करोड़,रुचि रीयल स्टेट एंड वेल्थ क्रियेटर्स 8 करोड़,रॉयल विजन केयर मदुरै 50 करोड़।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close