बिलासपुर 01 मार्च 2021। शहर के चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट की सौगात बिलासपुर शहरवासियों को यूं ही नही मिली, यह बिलासपुर की जनता द्वारा 277 दिनों की संघर्ष से हासिल किया गया अपना अधिकार है। जिसके लिये शहर के हर वर्ग के लोगो ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
छत्तीसगढ़ राज्य बने हुये आज 20 वर्ष होने को जा रहा है ,बिलासपुर में एईसीएल मुख्यालय, रेल्वे जोन कार्यालय, अपोलो हॉस्पिटल, एनटीपीसी, केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण संस्थाये स्थापित है। जंहा देश के कोने कोने से लोग आना जाना करते है । इन सबके बावजूद भी बिलासपुर शहर का यह दुर्भाग्य रहा कि यहा की जनता वायुसेवा की सुविधा से उपेक्षित रहा । स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनताओ ने शहर को इस सेवा से पिछले 20 वर्षों से उपेक्षित रखा। अंततः शहर की जनता को अपने हक की लड़ाई लड़ने स्वयं आगे आना पड़ा। “हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति” के बैनर तले शहर की आम जनता ने 277 दिनों तक अखंड धरना देकर केंद्र सरकार को अपनी मांगों को मांगने को मजबूर किया । जिसका सुखद परिणाम यह निकला कि आज 01 मार्च को शहरवासियों की वर्षो पुरानी मांग वायुसेवा की सुविधा आज पूरी होने जा रही है, जिसके लिए इस शहर की सभी जनता बधाई के पात्र है जिन्होंने जब जब इस शहर की उपेक्षा जनप्रतिनिधियों ने की है अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़ी है।
आज भले ही सभी राजनीतिक पार्टीयो के नेता इसका श्रेय लेने में लगे हुए है पर आम जनता भली भांति ये बाते समझती है कि यदि जनप्रतिधि के प्रयासों से शहरवासियों को वायु सेवा की सुविधा मिल गई होती तो आज यह शहर 20 वर्षो से इस सुविधा से दूर नही होता और न ही शहरवासियों को “हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति” बनाकर अखंड धरना देने की आवश्यकता पड़ती।