बिलासपुर 13 नवम्बर 2020। विधायक शैलेष पाण्डेय ने धनतेरस व दीपावली त्यौहार को मद्देनजर देखते हुए शहर के सराफा बाजार,सदर बाजार व गोल बाजार का निरीक्षण कर आज इस क्षेत्रो के व्यापारियों से मिलकर प्रशासन की व्यवस्थाओं के सम्बंध में उनकी राय जानी।
आज शाम शहर विधायक शैलेश पांडेय ने गोल बाजार, सराफा बाजार का निरीक्षण कर क्षेत्र के सभी व्यापारी बंधुओं से मिले कर पुलिस प्रशासन द्वारा धनतेरस और दीवाली के त्यौहारो को ध्यान में रखकर की गई सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्थाओ पर उनकी राय ली। जिस पर क्षेत्र के कुछ छोटे व्यापारियों ने पुलिस की व्यवस्था पर अपनी नाराजगी विधायक से जताई तथा व्यवस्था को सुधार करवाने व्यापारी बंधुओं ने विधायक से मांग की। जिस पर विधायक ने आला अधिकारियों से बात कर व्यवस्थाओं को तात्काळ दुरुस्त करवांने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक ने सभी व्यापारियों को धनतेरस और दीपावली की अपनी शुभकामनाएं दी व उनके परिवार की सुख शांति,समृद्धि व व्यापार की उन्नति के लिए मंगलकामनाएं की।
इस दौरान विधायक के साथ पार्षद रामा बघेल, एल्डरमेन शैलेन्द्र जायसवाल,दीपांशु श्रीवास्तव,किसान नेता विनय शुक्ला ,सुरेश दुबे ,रिंकू छाबड़ा, बंटी गुप्ता, अंकुश शाश्वत आदि नेतागण उपस्थित रहे।