पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सयुक्त मोर्चे की रैली व धरना 13 मार्च को राजधानी में
रायपुर 10 मार्च 2021। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा आगामी 13 मार्च को प्रदेश भर के कर्मचारियों के द्वारा राजधानी में रैली व प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन के प्रदेश संयोजक लैलून कुमार भारद्वाज ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की पराकाष्ठा तथा छत्तीसगढ़ सरकार ने जन घोषणा पत्र में एनपीएस के स्थान पर पूर्व में लागू पुरानी पेंशन पर कार्यवाही करने का वादा किया था। इस पर अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है ,जो दुर्भाग्य जनक है।कर्मचारियों के लगातार मांग के बाद भी आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से कर्मचारी आक्रोशित हो कर 13 मार्च को राजधानी में रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जंहा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस धरने को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत जी भी संबोधित करेंगे ।श्री भारद्वाज ने कहा है कि जब एक देश एक संविधान तो पुरानी पेंशन क्यों असमान है। 13 मार्च को प्रदेश के सभी विभाग के एनपीएस कर्मचारी रैली में शामिल होंगे ।पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जंगी रैली प्रदर्शन भी करेंगे सभी पदाधिकारी सोमवार से सभी कार्यालय में जाकर एनपीएस कर्मचारियों से 13 मार्च को रैली में शामिल होने अपील करेंगे।
यँहा बताना लाजिमी होगा की सेवानिवृत्त हुए एनपीएस कर्मचारी को मिलने वाले आंशिक पेंशन से दो वक्त की रोटी तो दूर दवाई के लिए भी तरसना पड़ रहा है। ₹50,000/ वेतन पाने वाले कर्मचारियों को ₹500 पेंशन देना ज्यादती से कम नहीं ,कर्मचारियों से एनपीएस के नाम पर केवल छल किया जा रहा है जिसके लिए केंद्र के मोदी सरकार सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। केंद्र व राज्य सरकार को कर्मचारियों के हितों पर ध्यान देते हुए इस विषय पर बड़ी गंभीरता से विचार करना चाहिए व पुरानी पेंशन योजना को केंद्र और राज्य सरकार दोनों अपने कर्मचारियों पर तत्काल लागू करना चाहिए।
Live Cricket
Live Share Market


