बिलासपुर 08 अक्टूबर 2020। गीतांजलि सिटी निवासी टीकम सिंह घर से 49000 लेकर रायपुर जाने के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते मे शराब पीने के बाद अपने परिचित टेंट हाउस वाले शीतल देवांगन के घर में रुक कर आराम करने लगे गये । घर पर जंहा उसका सिर्फ बेटा राहुल देवांगन था। पिता कुछ काम से बाजार गया हुआ था। आराम करते समय उनकी नींद लग गई और जब टीकम सिंह उठा तो उसके जेब मे रखे 49000 रुपये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया था।
जिसकी रिपोर्ट टीकम सिंह ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। जिसकी रिपोर्ट पर सरकंडा थाने ने धारा 379 भादवि का अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की खोजबीन शुरू की।
सरकंडा थाना के डीएसपी ललिता मेहर व थाना प्रभारी शानिप रात्रे के मार्गदर्शन पर अज्ञात व्यक्ति की खोजबीन शुरू की गई। इस पतासाजी में मुख्य संदेही राहुल देवांगन पिता चेतन देवांगन 18 साल 07 माह निवासी गीतांजलि सिटी, फेस 2, सरकंडा, बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की समस्त रकम पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है ।