कोरोना मरीजों की पहचान के लिए शुरू हुआ सर्वे, लक्षण मिलने पर होगा जांच
मौसम साहू कांकेर दुर्गूकोंदल 06/10/2020
कोविड-19 के प्रसार को रोकने लक्षण वाले मरीजों को पहचान कर उनको जांच के बाद पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट कर उनका तुरंत उपचार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। दुर्गूकोंदल अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अभियान के रूप मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घर -घर जाकर लक्षण वाले मरीजों की पहचान की गतिविधि शुरू की जा चुकी है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज किशोरे, बीपीएम देव कुमार सारस्वत ने बताया है कि अभियान अंतर्गत 2 से 3 अक्टूबर तक कोविड-19 सामुदायिक सर्वे अभियान के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया एवं 4 अक्टूबर को अभियान का प्रचार प्रसार किया गया। 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक ब्लॉक के 141 ग्राम के 141 दल द्वारा 12595 घरों में अभियान दल के द्वारा सर्वेलेस किया जाएगा, जिसके तहत सर्वे दल में एनएम आरएचओ महिला एवं पुरुष मितानीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लक्षण वाले मरीजों की जांच कर ईलाज किया जाएगा। कोरोना का संघन जांच अभियान अंतर्गत लक्षण पाए जाने पर जांच की जाएगी, जिसके अंतर्गत बुखार सर्दी खांसी सांस लेने में तकलीफ शरीर में दर्द दस्त तथा उल्टी होना सूघने अथवा स्वास शक्ति का हास हो ना जैसे समस्त लक्षण वाले व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु समीपस्थ स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था की जाएगी। दल के द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति गर्भवती महिला 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे उच्च रक्तचाप डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति अथवा किडनी रोग से ग्रसित व्यक्ति एवं जांच की व्यवस्था की जाएगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी मनोज किशोरे ने क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है अपील की है कि कोरोना वायरस महामारी के नाम पर काफी दहशत है लोगों में और इसे लड़ना है, उसके बचाव के लिए सावधानी आवश्यक है, जिसके लिए सर्वे टीम को जांच के लिए सहयोग करने की अपील की गई है।
Live Cricket
Live Share Market



